शाहतलाई (बिलासपुर)। शनिवार सुबह 10:30 बजे बरठीं से बिलासपुर जा रही कार सुन्हानी पुल के पास 40 फुट नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कार को चालक जगरनाथ पुत्र सरदारू राम गांव हवाण चला रहा था। जैसे ही चालक कार को लेकर पुल पर पहुंचा तो चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी मुख्य सड़क से सीधी 40 फुट नीचे लुढ़क कर सिर खड्ड में जा गिरी। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया गया। जगन्नाथ को ज्यादा चोट होने के कारण घुमारवीं सिविल अस्पताल बरठीं से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इस हादसे में बहुत बचाव हो गया है। जिस तरह मुख्य सड़क से गाड़ी सीधी 40 फुट के करीब पहाड़ी से सीर खड्ड किनारे जा गिरी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी चालक जगन्नाथ के साथ बरठीं से दूसरा व्यक्ति विनोद कुमार पुत्र मंसाराम गांव बडग़ांव का लिफ्ट लेकर बैठा था जोकि माइनिंग विभाग में कार्यरत है। हादसे में विनोद कुमार का काफी बचाव हो गया है।
उधर पुलिस थाना तलाई में इस संदर्भ में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा टेलीफोन के माध्यम से किसी व्यक्ति ने इस हादसे की सूचना दी है पुलिस मौका पर मामले की छानबीन के लिए चली गई है।