स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कुटैहला के एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भाभी के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता सुरेश ने स्वारघाट थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बड़े भाई मदन लाल और भाभी ने किसी कहासुनी को लेकर उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद बहसबाजी हाथापाई पर उतर आई और बड़े भाई ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसकी पुष्टि स्वारघाट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने की।