फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं और बरमाणा थाना में मारपीट के मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के विभिन्न थाना में मारपीट के मामले दर्ज हुए हैं जिनमें पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुमारवीं थाना के अंतर्गत मारपीट के दो मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में देवराज पुत्र रतूराम निवासी बरड़ी ने बताया कि जब वह किसी कार्य से कहीं जा रहा था, तो अचानक ही रास्ते में कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने रास्ता छोड़ने को कहा तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, इसके अलावा उसे जान से मारने की धमकियां दे गए हैं।
दूसरे मामले में एक महिला ने घुमारवीं थाना में आकर मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि जब वह अपने रास्ते से कहीं जा रही थी तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट व गालीगलौज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बरमाणा थाना में भी मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ है। यहां पर भी पीड़ित सीता राम पुत्र बोहरा राम निवासी भोली ने बताया कि जब वह अपने काम से कहीं जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक कर उसे घेर लिया। जब उसने उन लोगों से रास्ता छोड़ने को कहा तो वह उसके साथ गालीगलौज करने लग गए। पीड़ित का कहना है कि उन लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की है। इसके अलावा उसे जान से मारने की धमकियां भी देकर गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों में मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें