फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में बेटियों ने हवालात पहुंचाया पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। सदर पुलिस ने अपनी की बेटियों के साथ शराब पीकर मारपीट के आरोप में बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जबकि दोनों युवतियों का मेडिकल करवा दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के डियारा सेक्टर में सोमवार देर शाम युवतियों ने थाना में फोन पर बताया कि उनका पिता उनके साथ शराब का सेवन कर मारपीट कर रहा है जिसमें उन्हें चोटें भी आई है।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए थे। कुछ ही समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में पता चला है कि बेटियों के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति बिजली बोर्ड का कर्मचारी है। जब पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो उसने शराब का सेवन कर रखा था। पुलिस उसे रात को ही अपने साथ सदर थाना ले आई, जहां पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। युवतियों का कहना था कि वह अकसर शराब का सेवन कर उनके साथ मारपीट करता था लेकिन सोमवार रात जब उनके पिता की हद हो गई तो उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने रात को ही दोनों पीड़ित युवतियों का भी मेडिकल करवाया है। इसके बाद उनके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर पड़ोसियों से भी पूछताछ की है, ताकि मामले का सही तरीके से पता चल सके।
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें