फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में पंजाब के लोगों के घर रुके हैं युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को मजदूरी का काम दिलाने पर एजेंट ने पुलिस के दबाव के बाद युवकों को वापस लाने की हामी भर दी है। एजेंट ने पुलिस को बताया कि युवकों का वर्क वीजा कैंसल करने के लिए आवेदन किया जा चुका है। जैसे ही वर्क वीजा रद्द होता है युवकों को वापस उनके घर लाया जाएगा। खबर की पुष्टि एएसपी भागमल ठाकुर ने की है।
उल्लेखनीय है कि बरमाणा क्षेत्र के दो युवाओं को मंडी जिला के एक एजेंट ने मलेशिया में अच्छी नौकरी देने का झांसा दिया था। वहीं इसकी एवज में एजेंट ने युवकों के परिवार वालों से मोटी रकम भी वसूल की थी। इसके बाद एजेंट ने दोनों युवकों को मलेशिया तो भेज दिया लेकिन वहां अच्छी नौकरी के नाम पर उन्हें मजदूरी करने का काम दिया गया। इसके बाद किसी तरह युवकों ने इस संबंध में अपने परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद परिजनों ने इस संबंध में बरमाणा थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंडी जिला के संबंध रखने वाले एजेंट को तलब किया। पुलिस पूछताछ के दौरान एजेंट ने बताया कि वह युवाओं को अपने स्तर पर वापस घर लाएगा। इसके लिए वर्क वीजा रद्द करने को आवेदन किया गया है। वर्क वीजा रद्द होते की युवकों को वापस घर पहुंचा दिया जाएगा। खबर की पुष्टि एएसपी भागमल ठाकुर ने करते हुए बताया कि एजेंट ने पूछताछ में कहा है कि वह अपने स्तर पर दोनों बच्चों को जल्द घर वापस लाएगा। पुलिस मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें