फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कश्मीर के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी युवक की रविवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ मदरसे को लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक नील गाय से टकरा गई। हादसे में तीनों छात्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां जम्मू-कश्मीर के छात्र मोहम्मद राही लोन (19) की मौत हो गई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के सोफिया आनंद निवासी मोहम्मद राही लोन (19) केमरी के मदरसा दारुल उलूम में पिछले एक साल से मौलबी तालीम हासिल कर रहा था। इससे पहले वह बरेली जिले के कस्बा रिछा के मदरसा में पढ़ता था। मदरसे के छात्रों के मुताबिक रविवार की रात वह बाइक से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया से अपने मदरसे को लौट रहा था। उसके साथ ही दो अन्य छात्र भी थे। बिलासपुर मिलक रोड पर कुईया गांव के पास ही रोड से गुजर रही एक नील गाय से बाइक टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार तीनों छात्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने लोन की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते वक्त मोहम्मद राही लोन की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजन पुलवामा से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें