फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भगेड़ चौक पर पशुओं को भरकर ले जा रही गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
छुड़वाए 63 गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवी(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि भगेड़ चौक पर पशुओं से भरकर जा रही गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में चालक ने 10 पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा था। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके चालक के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरठीं की ओर से आ रही गाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी को रोका। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने मौके पर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी की तो चालक की गाड़ी से 10 पशु मिले जिसे चालक पकड़कर कहीं ले जा रहा था। खबर लिखे जाने तक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। चालक की आगे की क्या रणनीति थी इसको लेकर पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। चालक की पहचान मोहम्मद हफीस तथा मोहम्मद आजम निवासी सहारनपुर हुई है।
उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें