फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर हमला कर युवक मौके पर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र पर हमला कर युवक मौके पर हुए फरार
विज्ञापन

बाहरी युवकों ने बिलासपुर कॉलेज के छात्र से की मारपीट, छात्र लहूलुहान
पुलिस ने घायल छात्र का करवाया मेडिकल
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगा मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शुक्रवार दोपहर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में किसी कहासुनी को लेकर कॉलेज छात्र पर बाहरी युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट में कॉलेज छात्र बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्र को कॉलेज परिसर के साथ ही मारपीट शुरू कर दी जिससे युवक को काफी चोटें भी आई हैं। पुलिस की टीम ने मौके स्थल पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की और उसका मेडिकल करवाने के लिए जिला अस्पताल ले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय कॉलेज परिसर के बाहर बाहरी युवकों की गाड़ी भरकर कॉलेज के पास आई जिसमें से आधा दर्जन युवक गाड़ी से निकले और कॉलेज परिसर के बाहर छात्र को घेर लिया। साथ ही उन्होंने कॉलेज छात्र पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कॉलेज छात्र और बाहरी युवकों की काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश चली हुई थी जिसको लेकर शुक्रवार को युवकों ने कॉलेज छात्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिटी चौकी बिलासपुर प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस की टीम मौके स्थल पर गई हुई थी। स्थानीय छात्रों से भी सारी घटना की वारदात पूछी गई है। घायल हुए छात्र का मेडिकल करवाया गया है। अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, अगर मेडिकल रिपोर्ट में कुछ आता है तो पुलिस मामला दर्ज करेगी। पुलिस कॉलेज में हुई लड़ाई की जांच कर रही है।
--------------------
शुभम राही...
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें