फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाके पर अफीम के साथ पकड़ व्यक्ति

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। नशे के तस्करों के खिलाफ कोट थाना की पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। श्रीनयना देवी के अंतर्गत कोट थाना की पुलिस ने वीरवार देर रात नाके के दौरान एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी मंजारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस द्वारा नाका लगाया हुआ था। उसी समय एक बाइक सवार व्यक्ति झींडा चौक पर पहुंचा और आगे नाके को देखकर वापस भागने लगा जिसे देख पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

जब पुलिस ने बाइक सवार से बाइक के कागजात मांगे तो उसके पास किसी तरह के भी कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने बाइक सवार युवक की संदेह के आधार पर तलाशी ली तो बाइक की पेट्रोल की टंकी के नीचे एक लिफाफे में पुलिस को 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी श्रीनयना देवी जी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसे हुए है।
------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें