बिलासपुर। सदर थाना के तहत मनीश कुमार गांव कल्लर जिला बिलासपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि लुधियाना के एक युवक को उन्होंने ट्राला चलाने के लिए करार किया था। इसके चलते शिकायतकर्ता ने अपने दो ट्राले उसे चलाने को दे दिए थे। वहीं, इस करार में यह भी बात हुई थी कि चालक उसे हर महीना 70 हजार एक ट्राला का देगा, लेकिन अंत में हुआ ऐसा कि चालक ने मालिक को एक माह के सिर्फ 20 हजार रुपये ही दिए और बाद में मालिक ने जब ट्राला वापस मांग लिया तो चालक ने उसे सिर्फ एक ट्राला ही वापस किया है। दूसरा ट्राला वापस न करने पर व्यक्ति ने इसकी शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई है। उधर, सदर थाना प्रभारी योगराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।