बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान ब्रह्मपुखर में एक शख्स के पास से अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के एएसआई लेखराज अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, जैसे ही वह ब्रह्मपुखर के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें शिकायत दी कि यहां पर एक शख्स अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है। जब पुलिस ने उक्त शख्स के यहां छापामारी की तो उसके पास से 53 बोतलें देसी शराब की पुलिस को मिली जो उसने छुपा कर रखी हुई थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।