फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरड़ पुल के पास कार चालक से पकड़ी चरस

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने जुखाला के पास किरड़ पुल के पास गश्त के दौरान एक एक कार से चरस बरामद की है। टीम ने चालक के पास से 50 ग्राम चरस बरामद की है। कार चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर की स्पेशल टास्क फोर्स और नम्होल चौकी के कर्मियों ने जुखाला के किरड़ पुल के पास नाका लगा रखा था। यहां पर टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने चेकिंग के लिए एक कार को रोका, जिसे चालक मनोज कुमार पुत्र गोविंद राम गांव बरोग चला रहा था। पुलिस ने जैसे ही उसकी तलाशी ली तो उसके पास से टीम को चरस मिली। आरोपी के खिलाफ मौके पर ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में हेडकांस्टेबल संजीव पुंडीर, आरक्षी चंचल, केवल किशोर, बाबूराम, राजेश, राकेेश, प्रदीप जबकि पुलिस चौकी नम्होल से एएसआई लेखराम, एचसी प्रकाश चंद मौजूद थे। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ एक चालक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें