फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी चौक पर ट्रैफिक कर्मी को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नौणी चौक में बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कोठीपुरा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह नौणी चौक में ट्रैफिक कर्मी गोपाल दास पुत्र प्रेम लाल निवासी साही लोडुआं ड्यूटी दे रहा था। कोठीपुरा से आई एक कार (एचपी 37 सी 6935) ने टक्कर मार दी। चालक की पहचान पुष्प देव पुत्र राज कुमार गांव बग्गी तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है, जो बद्दी से आ रहा था। जैसे ही वह नौणी चौक के पास पहुंचा तो उसके आगे एक ट्रक चला हुआ था। चालक ने ट्रक को ओवरटेक किया और आगे खड़े ट्रैफिक कर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे ट्रैफिक कर्मी की टांग में गंभीर चोट आई हैं। घायल अवस्था में उसे बिलासपुर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे शिमला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें