अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर सुशील कुमार कौंडल ने बताया कि जिला बिलासपुर में नए वार मेमोरियल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर के जो सैनिक युद्ध के दौरान या विभिन्न ऑपरेशनों में शहीद हुए हैं उनके नाम नए बनने वाले युद्ध स्मारक पट्टिका में अंकित किए जा रहे हैं।
उन्होंने आग्रह किया है कि जिला बिलासपुर में ऐसा कोई भी शहीद हो जिसका नाम पुरानी युद्ध स्मारक पट्टिका में अंकित नहीं है तो वे शहीद परिवार संपूर्ण दस्तावेजों सहित 14 दिसंबर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बिलासपुर में आकर कार्यालय दूरभाष नंबर 01978-222343 पर संपर्क कर सकते हैं ताकि शहीद सैनिक का नाम नए बन रहे युद्ध स्मारक की पट्टिका पर अंकित किया जा सके।
--