श्री नयना देवी (बिलासपुर)। कोट पुलिस ने मजारी गांव से एक व्यक्ति के पास से दस लीटर अवैध लाहण बरामद की है। पुलिस ने लाहण को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। जबकि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पंजाब राज्य के साथ सटे इस गांव में शराब का अवैध कारोबार चलता है। आए दिन पुलिस यहां से अवैध रूप से रखी हुई शराब को बरामद करती है।
जानकारी के अनुसार कोट थाना के एसएचओ कुलदीप शर्मा अपनी टीम के साथ
पेट्रोलिंग पर थे, जैसे ही पुलिस दबट मजारी गांव के पास पहुंची तो किसी ने सूचना दी कि यहां पर एक व्यक्ति की ओर से अवैध तरीके से शराब का व्यापार किया जा रहा है।
पुलिस ने जरनैल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी मजारी के घर जाकर छापेमारी की तो वहां से पुलिस को दस लीटर लाहण मिली। पुलिस ने लाहण को उसी समय नष्ट कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
......