फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से अवैध शराब की छह पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस ने नौणी चौक पर एक कार से अवैध शराब की छह पेटियां बरामद की हैं। कार पंजाब राज्य की है और इसमें चालक मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस सेे मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के एसएचओ ओंकार सिंह अपनी टीम के साथ नौणी चौक पर गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली की यहां पर एक कार में अवैध रूप से शराब रखी हुई है। पुलिस ने जब गाड़ी के पास जाकर देखा तो वहां पर कोई नहीं था। जब गाड़ी को खोला तो उसके अंदर छह पेटियां देसी और अंग्रेजी शराब की मिलीं। पुलिस ने शराब को कब्जे मेें लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी अंजुम आरा ने बताया कि नौणी चौक पर पुलिस ने शराब पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें