फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पशुशाला जलकर राख

विज्ञापन
fire extinguisher cylinder
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र की सलवाड़ पंचायत के ककरैहड़ गांव में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से पशुशाला के छत और अंदर रखा घास जलकर राख हो गया जिससे लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि दिन में लगी आग से ज्यादा नुकसान हो सकता था क्योंकि वहां साथ लगते ही अन्य लोगों का सामान भी पड़ा हुआ था, जिससे आग और बढ़ सकती थी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
उधर, पुलिस थाना तलाई के एएसआई राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर आकर आग लगने के कारणों की जांच की। पुलिस को आग लगने की सूचना पंचायत प्रधान संजय कुमार ने दी। पशुशाला मालिक संतोखा राम निवासी गांव ककरैहड़ डाकघर मरोत्तन तहसील झंडूता जिला बिलासपुर की है। गनीमत यह रही कि मवेशी खाने में कोई पशु बंधा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि गौशाला में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस की टीम मौके पर गई हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें