फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बेल्डिंग मिस्त्रियों को लूटने का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दुकान से काम करके अपने घर जा रहे बाइक सवार दो वेल्डिंग मिस्त्रियों को नकाबपोश तीन बदमाशों ने रास्ते में घेर कर लूटने का प्रयास किया। लूट से बचकर भागने पर एक मिस्त्री को बदमाशों ने डंडा मारकर घायल कर दिया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कस्बा राजपुर निवासी बाबू व मोनिस नगर में बेल्डिंग का काम करते हैं। ग्राम निवासी क्रय विक्रय समिति के पूर्व चेयरमैन गुच्छन खां के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब दस बजे दोनों लोगों दुकान बंद करके बाइक से अपने घर को आ रहे थे। फाजलपुर-कस्बा राजपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद नहर किनारे झाडिय़ों में घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाश झांडिय़ों में से निकलकर बाहर रोड पर आ गए। बदमाशों ने उन्हें तमंचों के बल पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार फुर्ती के साथ बाइक को रोकने के बजाए बाइक समेत भाग गए। आरोप है कि बदमाशों ने इस दौरान चलती बाइक पर दोनों के उपर डंडों से प्रहार कर दिया, मगर डंडा बाबू के सिर में लगा, जिसके कारण वह घायल हो गया। शोर मचाते हुए भाग रहे दोनों मिस्त्रियों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। बदमाशेां द्वारा रास्ता रोककर लूटपाट करने के प्रयास की खबर सुनकर तमाम ग्रामीण रात में ही तत्काल मौके की तरफ भागकर पहुंचे, मगर ग्रामीणों को कोई बदमाश नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने घायल का गांव के ही एक चिकित्सक से उपचार कराया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त रोड पर पहले भी कई मर्तबा लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें