फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में लुढ़का, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
कुहमझवाड़ के पास कुहघाट में ईंटों से भरे एक ट्रक के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हरलोग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घुमारवीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईंटों से भरा एक ट्रक कुहमझवाड़ जा रहा था। ट्रक में दो अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही ट्रक कुहमझवाड़ के पास पहुंचा तो अचानक की चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक कुहघाट में सड़क से नीचे करीब 50 फीट खाई में लुढ़क गया। हादसे में ट्रक सवार ट्रक चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रक चालक गुडी राम (42) निवासी मलयावर, राजकुमार (40) निवासी ग्वालमुथानी और अनिल कुमार (33) निवासी कुहमझवाड़ को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपाचार देने के बाद ट्रक चालक गुडी राम और राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें