घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल की पंचायत अमरपुर के गांव पनौल में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। हालांकि परिजन उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक घुमारवीं स्थित एक दुकान में कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब दो बजे जय कृष्ण ठाकुर (63) किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घरवालों को इसका पता तब चला जब उसने उलटियां करना शुरू किया। आनन-फानन में घरवाले उसे स्थानीय अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए ले गए लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतघोषित कर दिया। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही की जा रही हैं तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।