शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने नाके के दौरान अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवैध शराब की 103 बोतलें पकड़ी हैं।
जानकारी अनुसार तलाई थाना के एसआई जगदीश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जब मलारी के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें सूचना दी कि यहां पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के यहां दबिश दी। पुलिस ने जब तलाशी ली तो वहां से अंग्रेजी शराब की 79 बोतलें व देसी शराब की 18 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। मामले की जांच की जा रही है।