अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
तलाई पुलिस ने गश्त के दौरान तलाई के सरयाली खड्ड के पास से एक शख्स से 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तलाई थाना के एएसआई जगदीश कुमार टीम सदस्यों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें किसी ने सूचना दी कि यहां पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो एक शख्स के पास से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की गई। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।