फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को बिलासपुर पुलिस टीम ने नम्होल से गिरफ्तार किया है। वह अदालत में पेशी को हाजिर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक पवन कुमार पुत्र सीताराम गांव सोरी, डाकघर सिकरोआ बिलासपुर ने श्रीराम फाइनांस कंपनी से एक ट्रक रणजीत सिंह पंजैल निवासी के नाम पर वर्ष 2015 में 5 लाख 75 हजार रुपये में खरीदा था। लेकिन पवन कुमार ने ट्रक की कोई किस्त नहीं दी। इस बारे में जब रणजीत सिंह ने पूछा तो उसने रणजीत सिंह को 5 लाख 75 हजार रुपये का चेक दिया। रणजीत सिंह ने जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होते ही उसने न्यायालय में याचिका दायर की। सम्मन, वारंट और नोटिस जारी करने के बाद भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद उसे 2017 में उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। उसकी तलाश का जिम्मा पीओ सेल को सौंपा गया। बुधवार को पीओ सेल बिलासपुर ने आरोपी को नम्होल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें