फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के तहत एक महिला ने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाना में एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसका पति उसे और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। सूचना मिलते ही तलाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर व्यक्ति नशे में धुत पाया गया। पुलिस के समक्ष भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें