फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ मंडी के दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर एसआईयू टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने घुमारवीं के घंडालवीं में गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से तीन किलो 4 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भराड़ी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार एचसी अनिल कुमार, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी मनीष कुमार गश्त कर रहे थे। घंडालवीं वर्षाशालिका में बैठे दो व्यक्तियों पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम पूछताछ करने के लिए आगे गई तो दोनों घबरा गए। दोनों ने मौके से भागने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। जब दोनों की तलाशी ली गई तो तीन किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान धनीराम (40) पुत्र कालू राम गांव धार डाकघर थलटूकोट तहसील पधर जिला मंडी और हलकू राम (38) पुत्र गंगाराम गांव धरमेड़ तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। कहा कि आरोपियों ने काले रंग के बैग में चरस रखी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भराड़ी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें