बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पुलिस ने वेटरनरी चौक बिलासपुर के पास व्यक्ति से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस वेटरनरी चौक के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया। तलाशी लेने पर व्यक्ति से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आशीष (22) निवासी भराथु डाकघर बिनौला के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।