बिलासपुर। कोट-कहलूर पुलिस ने मजारी में गश्त के दौरान एक बाइक सवार से 17 ग्राम अफीम बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोट-कहलूर पुलिस टीम मजारी की तरफ गश्त कर रही थी। वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मजारी की तरफ से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आई। पुलिस ने तलाशी ली तो बाइक सवार से 17 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी पंजाब का रहने वाला है।
डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।