शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत गांव गुजरेहडा की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उसका 28 वर्षीय बेटा नशे की हालत में घर में तोड़फोड़ करता है। तलाई थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने बताया कि बुधवार शाम को शराब के नशे में धुत्त बेटे ने गाली-गलौज और मारपीट की। महिला कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाने पर तलाई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।