घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने चिकन कॉर्नर से अवैध शराब की छह बोतलें बरामद की हैं। घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम कलरी देलग के पास गश्त कर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने चिकन कॉर्नर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दुकानदार घबरा गया। तलाशी लेने पर देसी शराब की 6 बोतलें बरामद की। पुलिस के चिकन कॉर्नर संचालक गांव देलग डाकघर पटा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।