फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत में अवैध खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर, 13,500 रुपये ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े हैं। पुलिस ने 13,500 रुपये जुर्माना वसूला है। मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम छत की तरफ गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया। चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहे। पुलिस ने मौके पर ही 13,500 रुपये जुर्माना वसूला है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया है और उनसे जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें