घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने छत में अवैध खनन पर एक ट्रैक्टर चालक से 4500 रुपये जुर्माना वसूला है। मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस टीम थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में छत की तरफ गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। पुलिस ने मौके पर ही उससे 4500 रुपये जुर्माना वसूला। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रैक्टर चालक को खनन करते हुए पकड़ा गया है और 4500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।