घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने शादी में औचक निरीक्षण किया। कोविड नियमों की अवहेलना पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने पर परिवार के मुखिया को लगाया गया है। घुमारवीं थाना पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में घुमारवीं के मंझासू गांव के रत्न लाल के घर में कार्यक्रम चल रहा था। मास्क और उचित सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने नियमों की उल्लंघना पर चालान काटकर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि कोई भी कार्यक्रम हो उसमें सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें वरना नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।