बिलासपुर। थाना सदर के अंतर्गत बंदला गांव के दो पक्षों ने मारपीट, गाली-गलौज को लेकर सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार बंदला निवासी महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि एक व्यक्ति ने रास्ते से जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और गाली-गलौज करने का केस दर्ज करवाया है। डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।