फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहारी में व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति से 12 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में निहारी के पास पुलिस गश्त कर रही थी। वहां पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति के बैग की तलाशी ली। बैग में 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। आरोपी की पहचान शिव शक्ति गांव व डाकघर दधोल तहसील भराड़ी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यक्ति से 12 बोतलें अवैध शराब की बरामद की गई हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें