घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर सात हजार के चालान काटे हैं। कुठेड़ा, तल्याना और भल्सवाएं में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे गए। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। मास्क नहीं पहनने पर चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रही है। कुठेड़ा, तल्याना व भल्सवाएं में सात लोगों से 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें। नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।