बरमाणा (बिलासपुर)। नम्होल पुलिस चौकी के अंतर्गत पोहनी मंदिर के पास दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार नवनीत कुमार पुत्र जगतपाल गांव पोहनी, डाकघर नम्होल ने पुलिस शिकायत में बताया कि रात को नीम चंद ने उसके पिता को फोन करके पोहनी मंदिर के पास बुलाया। जब वे वहां गए तो नीम चंद, सुनील, महेंद्र व तीन अन्य व्यक्ति मौजूद थे। नीमचंद से बातें करने लगे। सुनील कुमार ने उसके पिता को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अन्य लोगों ने भी मारपीट की। दादा गणपत ने शोर मचाया तो सभी व्यक्ति कार नंबर एचपी24सी 5161 में बैठकर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग गए।
वहीं, नीम चंद पुत्र हरिराम गांव समाडी, डाकघर देयोथ ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि रात को अपने घर पैदल जा रहा था। जब गुतराहण नामक स्थान के पास पहुंचा तो जगतपाल पुत्र गणपत राम व उसके लड़के ने रास्ता रोककर डंडे से मारपीट की। बरमाणा थाना में क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।