फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ई-वे बिल पर 2.12 लाख रुपये ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर ने कर चोरी रोकने के लिए नाके लगाकर शिकंजा कस दिया है। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी की टीम ने मंडी मानवां के समीप नाके के दौरान ई-वे बिल की वैद्यता समाप्त होने के बावजूद माल ढो रहे ट्रक को पकड़ा और दो लाख बारह हजार 114 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कमल ठाकुर की टीम मंडी मानवां में नाके पर तैनात थी। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नाके पर एक ट्रक पहुंचा। जांच करने पर पाया कि ई-वे बिल की वैद्यता समाप्त हो गई है। गाड़ी में बाहरी राज्य से सामान हिमाचल लाया जा रहा था। आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर की टीम ने गाड़ी के ट्रांसपोर्टर से 2,12,114 रुपये का जुर्माना वसूला।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी बिलासपुर मनोज डोगरा ने बताया कि जुर्माना राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है। बताया कि जिला में कर चोरी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे 50,000 से अधिक मूल्य का ई-वे बिल अवश्य भरें व उसकी वैद्यता का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें