फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी चार पेटी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भराड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान गांव लजवां में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से चार पेटी अवैध शराब की पकड़ी है। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भराड़ी क्षेत्र में हेड कांस्टेबल संजीव पुंडीर की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गांव लंजवा में सड़क किनारे एक व्यक्ति झाड़ियों में दो बोरियों के साथ खड़ा था। पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने तलाशी ली तो बोरियों में 4 पेटी अवैध शराब मिली। आरोपी की पहचान पवन कुमार गांव लजवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सजीव पुंडीर, एचएचसी केवल किशोर और एएसआई अश्वनी कुमार शामिल रहे। हेड कांस्टेबल सजीव पुंडीर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें