फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत घुमारवीं पुल के पास पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 32.84 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

थाना घुमारवीं के सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि घुमारवीं पुल के पास एक युवक खड़ा था। युवक पुलिस को देखकर भागा। जेब से कुछ फेंका। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने 32.84 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी की पहचान अमन चौहान पुत्र योगराज गांव कसोल डाकखाना मोरसिंघी के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ घुमारवीं थाना में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें