फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक पदार्थ फटने से बैल बुरी तरह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। शाहतलाई में विस्फोटक पदार्थ फटने से एक बैल बुरी तरह से जख्मी हो गया है। व्यक्ति ने बताया कि रात को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। सुबह देखा तो एक बैल का मुंह बुरी तरह से फट गया था। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बहुत शर्मनाक और निंदनीय बताया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिस किसी व्यक्ति ने यह किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पशु चिकित्सक ने घायल बैल का उपचार किया। इसके बाद बैल को झबोला में स्थित गोशाला में छोड़ दिया गया। बैल का उपचार अब गोशाला में किया जाएगा। इस मौके पर पशु चिकित्सक मनजीत परमार, झबोला गोशाला समिति के प्रधान यशपाल चंदेल, राजेश शर्मा, पंडित अश्वनी, मनोज शर्मा, ललित, धर्मपाल, हैप्पी, संजय, पिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें