बिलासपुर। बिलासपुर थाना के अंतर्गत गांव नई सारली में पिता की हत्या के आरोपी बेटे को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को बुधवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी अनुसार आरोपी राजकुमार ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। परिवार के बाकी सदस्य राजकुमार के डर से अपने कमरे में से बाहर नहीं निकले। शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों ने सुखराम को देखा तो हालत गंभीर थी। परिजन एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन बुजुर्ग सुखराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने कहा कि आरोपी का कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिला है। बुधवार को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।