भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत कोठी क्षेत्र में दो युवकों से 0.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना प्रभारी सतपाल शर्मा मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि रेन शेल्टर में मौजूद 2 युवकों के पास नशे का सामान है। थाना प्रभारी ने तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों की तलाशी ली। इस दौरान दोनों युवकों से 0.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।