श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट थाना पुलिस ने मजारी गांव में एक करियाना स्टोर से 1.796 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोट थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट थाना पुलिस मंगलवार रात को मजारी गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मजारी गांव में करियाना की दुकान करने वाला एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर करियाना स्टोर में दबिश दी। दुकान से 1.796 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। डीएसपी श्री नयनादेवी जी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरदर्शन सिंह निवासी मजारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कोट थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह की अगुवाई में एएसआई भवानी शंकर की टीम ने करियाना स्टोर में दबिश दी तो एक किलो 796 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।