फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने चाची से की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने में ग्राम पंचायत धनी के गांव धनौला की एक महिला ने जेठ के बेटे के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को जेठ का बेटा नशे में धुत होकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज करने से रोका तो मारपीट करने लगा। पड़ोसी ने आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। महिला ने आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें