फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी की जला दी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव झमराड़ियां निवासी पवन कुमार ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट करने और बाइक जलाने का आरोप लगाया है। तलाई पुलिस थाने में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पशु औषधालय घंडीर में कार्यरत कर्मचारी वीरवार शाम ड्यूटी करके अपने घर जा रहा था। क्थयून चौक पर सहकारी डिपो से सामान लेने गया। रास्ते में राजेश कुमार मिला। राजेश ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मारपीट की इससे उसके दांत हिल गए हैं। राजेश कुमार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को डंडों से तोड़ दिया और आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी बाइक जलकर राख हो गई। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें