फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक के सिर पर दराट से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पंतेहड़ा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में एक युवक के सिर पर दराट के वार से चोट आई है। उसका उपचार करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंतेहड़ा गांव की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को कुछ लोग उसकी जमीन में आए और जबरदस्ती पेड़ काट दिया। उसके साथ मारपीट की। वहीं कमलेश कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रास्ते पर जा रहा था कि कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सिर पर दराट से वार कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। जान से मारने की धमकियां दीं। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि क्रॉस केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें