फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहनों में सवारियां ले जाना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। यातायात नियम तोड़ने व निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में प्रयोग करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू फ्लाइंग स्क्वॉयड रूप सिंह कल्याण के औचक निरीक्षण के करीब 35 वाहनों मालिकों को 38 हजार जुर्माना ठोका है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू फ्लाइंग स्क्वाड रूप सिंह कल्याण ने तलाई, घराण, बरठीं, भड़ोली कलां, मलारी में वाहनों की जांच की। जिसमें करीब 35 से ज्यादा ऐसे निजी वाहनों को पकड़ा गया जो नियमों को ताक पर रखकर कानून का उल्लंघन कर रहे थे और प्राइवेट गाड़ियों में सवारियों को ढोने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के तहत जगह.जगह नाके लगाए गए। इस मौके पर करीब तीन दर्जन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें करीब 38,000 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया है। झंडूता की एक गाड़ी एचपी 69-3006 जो सवारियों को अपनी प्राइवेट गाड़ी में ले जा रही थी का 32000 का एक बड़ा चालान किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रूप सिंह कल्याण ने बताया की टैक्सी के रूप में चल रहे निजी वाहनों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें