बिलासपुर। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से बिलासपुर को बड़ी सौगात दी है। वर्ल्ड बैंक फेज 2 का पहला डिविजन कार्यालय बिलासपुर में (प्रबंधन इकाई हिमाचल प्रदेश सड़क बुनियादी ढांचा विकास निगम) खुल गया है। यह प्रदेश का पहला कार्यालय है।
सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस डिवीजन में 1 एक्सईएन, 2 एसडीओ, 2 जेई, 2 पटवारी, एक कानूनगो, 3 सीनियर असिस्टेंट पदभार संभालेंगे। इस डिविजन का पहला कार्य मंडी-भराड़ी रोड का 18.44 करोड़ से चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक सड़क निर्माण करना होगा। जिसमें बीच में सुंदरता के लिए पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। जहां पर यह फोर लाइन को टच करेगा वहां पर टूरिस्ट हट और टॉयलेट बनेंगे। इसी तरह लुहणू घाट में आधुनिक जेट्टी का निर्माण किया जाएगा। गर्मियों में जहां तक गोविंद सागर का पानी उतर जाता है वहां तक जेट्टी बनेगी। इसके ऊपर ग्रील लगाई जाएगी और दोनों तरफ बैठने को जगह होगी। मोटर वोट को साइड में लगाने की भी व्यवस्था होगी। लुहणू घाट में एक सुंदर सुरक्षा दीवार भी लगेगी। लुहणू घाट में भी रेनसल्टर और टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।