बिलासपुर। बिलासपुर महिला पुलिस थाने में एक युवती ने दुष्कर्म करने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार एक 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर 2019 को उसका दोस्त उसे बरठीं के एक निजी होटल में लेकर गया। वहां उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि डर के चलते पुलिस को शिकायत नहीं दे रही थी। लेकिन अब हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।