घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत मंदरीघाट कस्बे में एक दुकानदार के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं की टीम कस्बे में गश्त पर थी। कर्फ्यू में मिली छूट के बावजूद एक दुकान खुली हुई मिली। पुलिस टीम ने दुकानदार से पूछताछ की। इस पर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।